पास न देने पर पर्यटकों ने पीटे स्थानीय युवक
सुंदरनगर: प्रदेश में पर्यटकों द्वारा बदसलूकी और मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जिसके चलते बुधवार शाम को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर हराबाग में 2 पर्यटक कारों में सवार आधा दर्जन पर्यटकों ने पास न देने के चलते कार में सवार स्थानीय युवकों को रोककर उनके साथ मार पीट की। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे, बावजूद इसके पर्यटक स्थानीय युवकों से मारपीट करते रहे और काफी समय तक फोरलेन पर यातायात बंद रहा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों देवराज, कर्म सिंह, रवि सिंह व खेम राज ने बताया कि मारपीट के दौरान कोई भी मदद को आगे नहीं आया और न ही किसी ने पुलिस को कोई सूचना दी। सुंदरनगर थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

