Himachal Tonite

Go Beyond News

पुलिस विभाग के चालक पर नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का आरोप

नाहन : पुलिस विभाग के एक चालक के खिलाफ  संगड़ाह क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का मामला चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा है। जानकारी के अनुसार यह घटना फरवरी माह में हुई थी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार उसका मेडिकल नहीं करवाना चाहता है लेकिन पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम पीड़िता के परिवार की फिलहाल काऊंसलिंग कर रही है। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभाग के आरोपी चालक के खिलाफ  महिला पुलिस स्टेशन नाहन में मंगलवार रात्रि आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही आरोपी पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *