Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय सेवा कर्मी पद के लिए साक्षात्कार 19 अप्रैल को

कन्ेद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय के तत्वावधान मंे संचालित नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा राष्ट्रीय सेवा कर्मी के पद के लिए साक्षात्कार 19 अप्रैल, 2021 को नेहरू युवा केन्द्र सोलन के कार्यालय मंे आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी सोलन ईरा प्रभात ने दी।
उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार मे वही युवा भाग ले सकेंगे जिन्होंने आनलाईन आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमाण पत्र सहित एन.सी.सी एवं एन.एस.एस अथवा एन.वाई.के प्रमाण पत्र के अतिरिक्त कम्पयूटर पाठ्यक्रम इत्यादि  के प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ इनकी फोटो काॅपी एवं अपनी एक पासपोर्ट साईज फोटो साथ लानी होगी।
साक्षात्कार 19 अप्रैल 2021 को नेहरू युवा केन्द्र सोलन के सरकुलर रोड सोलन स्थित कार्यालय में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं अन्य भत्ता देय नही होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *