Himachal Tonite

Go Beyond News

सूखे से निपटने के लिए तत्पर रहें विभाग: डीसी

1 min read

ऊना, 12 अप्रैल: ग्रीष्म ऋतु मंे पानी की कमी और सूखे जैसे हालात पैदा होने की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग तत्पर रहें और पूरी तेैयारी करें। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज सूखे से निपटने के लिए विस्तृृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर वीसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
डीसी राघव शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए और फसल की हानि होने की दशा में कृषक इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चारे की समुचित उपलब्धता, आवश्यकता और उसका परिवहन प्लान भी समय रहते अग्रिम तौर पर तैयार कर लिया जाए।
जलशक्ति विभाग को निर्देश देते हुए डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिला के पानी की कमी वाले क्षेत्रों को समय रहते चिन्हित कर लें और एैसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *