Himachal Tonite

Go Beyond News

ATM बदलकर पैसे निकालने के मामले में 3 गिरफ्तार

हमीरपुर, 05 जुलाई : कुछ दिन पूर्व नादौन में एटीएम बदलकर महिला के खाते से करीब एक लाख 90 हजार रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को उस समय धर दबोचा जब वह अपनी कार से  ज्वालामुखी की ओर भाग रहे थे।

एसआई अंकुश कुमार की अगुवाई में कपिल अत्री सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें नादौन के ब्यास पुल पर दबोचा। आरोपियों सत्यवान, सोनू और संदीप हरियाणा निवासियों को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *