Himachal Tonite

Go Beyond News

आशा वर्कर को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़कर गर्भवती से ठग्गी

मंडी, 05 जुलाई : ऑनलाईन ठगी करने वाले आए दिन ठगी करने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। लोग भी किसी न किसी तरह उनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धोते जा रहे हैं।

ताजा मामले में ठगबाजों ने एक गर्भवती महिला  को अपना शिकार बनाया। इसके लिए उन्होंने आशा वर्कर का सहारा लिया। मामला शिवाबदार के शिल्हा गांव का है। आशा वर्कर को 6207219205 नंबर से फोन आया और वो खुद को हैड ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए एक गर्भवती महिला की जानकारी लेता है। उसके बाद वो गर्भवती महिला को फोन करता है और आशा वर्कर के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल (conference call) जोड़ देता है। ठगबाज गर्भवती से उसे आशा वर्कर द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेता है ताकि गर्भवती और आशा वर्कर का विश्वास जीता जा सके। दोनों महिलाएं ठगबाज को भांप नहीं पाती और उसके झांसे में आकर यही सोच बैठती हैं कि सच में यह हैड ऑफिस से ही फोन आया हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *