Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव

1 min read

नालागढ़ :  सोलन जिले में नालागढ़ के तहत वार्ड-1 की शीतला वाली गली में रहने वाली महिला जो 14 नवंबर को अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़े के बाद अचानक घर से लापता हो गई थी उस का शव पंजाब में नहर से बरामद हुआ है।

उसके पति मुताबिक, लड़ाई-झगड़ा होने के बाद महिला (बंदना गुप्ता) अचानक गायब हो गई थी और इसके बाद से ही पूरा परिवार और रिश्तेदार लापता महिला की तलाश कर रहा था पर कहीं पर भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

डीएसपी नालागढ़ अमित यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किस बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ और घर में क्या माहौल था, उसको लेकर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। महिला का शव पंजाब के पटियाला में स्थित नहर में संदिग्ध हालात में मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *