Himachal Tonite

Go Beyond News

सालो से बीपीएल योजना में शामिल होने के बाद भी नहीं मिला आवास

Suggestive Image

सिरमौर, नवंबर 23 – छह बेटियों और एक बेटे के पिता सोहन सिंह पत्नी के साथ पिछले 15 साल से दूसरे के घर में शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम भाटगढ़ पंचायत के बांदल गांव के रहने वाले सोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह को 2017 में पंचायत ने बीपीएल श्रेणी में दर्ज तो किया, लेकिन आवास के लाभ  उनको अभी तक नहीं मिल सका ।

बीपीएल योजना में शामिल होने के बाद भी अभी तक उनका अपना घर नहीं है। बता दे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले सोहन सिंह ने 2 जून, 2017 को आवास उपलब्ध कराने के कागजात संगड़ाह स्थित कल्याण विभाग को उपलब्ध कराए। आजतक आवास योजना उन तक नहीं पहुंची। बिजली का मीटर जरूर मिला, लेकिन इसे पृथ्वी सिंह के घर पर लगाया गया है। इसको लेकर सोहन सिंह जामूकोटी में गत दिन हुए जनमंच में भी पहुंचे। यहां अपनी स्थिति का दुखड़ा ऊर्जा मंत्री को सुनाया। हालांकि, मंत्री ने इस विषय में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सोहन सिंह ने बताया कि वह अपनी गरीबी के चलते दो बड़ी बेटियों को आठवीं कक्षा से आगे नहीं पढ़ा सके। दो वक्त की रोटी का गुजारा भी दिहाड़ी से चल रहा है।

बीडीओ संगड़ाह हरमेश ठाकुर ने बताया कि मामले का पता लगाया जाएगा कि आवास योजना में किस नंबर पर है। मामला पुराना है। 2021-22 में सीएम आवास योजना के तहत विकास खंड की 44 पंचायतों में पांच आवास को मंजूरी मिली है। सोहन सिंह के केस का पता लगाया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *