Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रदेश में खाद की कमी जल्द होगी पूरी

शिमला, नवंबर 23 : प्रदेश सरकार ने लाखों किसानों और बागवानों की जरूरत की खाद गुजरात और महाराष्ट्र से मंगवाई है जिसके कारण जल्द ही हिमाचल में खाद का संकट खत्म हो जाएगा। इस समय बगीचों और खेतों में खाद की जरूरत है ताकि फलों और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार की जा सके।

कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा के किसानों को खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। अब शिमला,  सिरमौर और किन्नौर के लिए खाद भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार गुजरात और महाराष्ट्र की कंपनियों से खाद मंगवाती है।

बता दे पहले चरण में तीन किस्म की 23 हजार मीट्रिक टन खाद मंगवाई गई है। इसके अलावा होशियारपुर से भी सप्लाई पहुंच गई है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *