Himachal Tonite

Go Beyond News

मेन पाइपलाइन टूटने से हमीरपुर शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित

1 min read

हमीरपुर 30 दिसंबर। जलशक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि हमीरपुर शहर की उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन शुक्रवार रात को क्षतिग्रस्त हो गई है।
इस कारण हमीरपुर शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग के कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। यह कार्य जल्द ही पूरा करके शहर की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *