Himachal Tonite

Go Beyond News

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएँ : नवीन शर्मा 

1 min read
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की चारों सीटें भाजपा जीतेगी । उन्होंने यह बात लोकसभा चुनावों के मध्यनजर धनेड़, ललीन, बाड़ी फर्नोल  के ग्राम केंद्र अध्यक्षों , बूथ अध्यक्षों
व भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए की । नवीन शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी ।
इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक व भाजपा जिला बिलासपुर के सचिव राजेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है और हम सब ने देश  हित के लिये काम करने वाली मोदी सरकार को फिर से लाना है ।
 ग्रामकेन्द्र के कार्यकर्ताओं को नमो एप डाऊनलोड करवाई गई व माई भारत पोर्टल पर नव मतदाताओं को रिजिस्टर कर के उनके वोट बनाने का आग्रह किया।
राजेश ठाकुर ने आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में पार्टी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *