Himachal Tonite

Go Beyond News

कुसम्पटी को विकास का मॉडल आदर्श चुनाव क्षेत्र बनाने में वह कोई कसर बाकी नही रखेगें – अनिरुद्ध सिंह

1 min read
शिमला,27 अगस्त – कुसम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के अधिकतर गांव को सड़क सुबिधा से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उनके घर द्वार पर ही उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कुसम्पटी को विकास का मॉडल आदर्श चुनाव क्षेत्र बनाने में वह कोई कसर बाकी नही रखेगें।
आज अपने चुनाव क्षेत्र के बन्नी पंचायत व मखडोल  पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें भारी जन समर्थन देने के प्रति आभार  ब्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैब कुसम्पटी चुनाव क्षेत्र के लोगों के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कुसम्पटी चुनाव क्षेत्र के सभी लोग उनके परिवार के है,इसलिए वह कभी भी उनसे मिल कर अपनी किसी भी समस्या को उनके समक्ष रख सकतें है।
अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के इस शासनकाल में बेरोजगारी व महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा ग्रामीण लोगों विशेषकर महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा सरकार पर एक ऐसा धवा है जो धोने से भी साफ नही होगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इसकी जांच सीबीआई से करवाने से बच रहें है।इसका साफ मतलब है कि वह दोषियों को बचाना चाह रहे है।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।
इस दौरन उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *