Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा देश प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति रही कर – प्रतिभा सिंह

1 min read
शिमला,17 अगस्त. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी सगंठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही,एक ऐसी विचारधारा है जो देश की एकता और अंखडता की रक्षा के लिये लड़ती रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनावो के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनावो के बाद प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा में मिल रहें लोगों के भारी जन समर्थन से साफ है कि लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से दुखी है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुख्य मुद्दे है जिस पर भाजपा कभी कोई बात नही करती।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज से प्रदेशभर में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हलाबोल अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।यह अभियान पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉकों में  17 से 23 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता,पदाधिकारी, अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों से पहले बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनमत के तौर पर खड़ा करेगी जिससे भाजपा की इस निक्कमी सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सकें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *