Himachal Tonite

Go Beyond News

डीएव न्यूशिमला के हर्षित चौहान ने जीता राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप

शिमला

हिमाचल के बच्चे लगातार खेलों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इसी बीच शिमला जिला के 11वर्षीय हर्षित चौहान ने उत्तराखंड हल्द्वानी में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रेपलिंग कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

हर्षित चौहान ने उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तरफ से 42 किलो भारवर्ग में ग्रेपलिंग कैटेगरी में भाग लिया था। हर्षित चौहान रोहड़ू के कडीवन गांव से सम्बन्ध रखते है और डीएवी न्यू शिमला में कक्षा 6 के छात्र है।

हर्षित चौहान के पिता चेतन चौहान ने उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ढेरों बधाइयां दी है और उनके अध्यापकों ने भी उन पर गर्व करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *