Himachal Tonite

Go Beyond News

2,000 के नकली नोट चलाकर 3 दुकानदारों से की ठगी

1 min read

कांगड़ा, फब 11 : बैजनाथ क्षेत्र में 2,000 के नकली नोट से दुकानदारों को ठगने वाला गिरोह के एक सदस्य ने उपमंडल चोबीन के मढ गांव और डमरू महादेव में तीन दुकानदारों को अपना शिकार बनाया है। इस संबंध में दुकानदार कृष्ण कुमार और अर्जुन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है और क्षेत्र के सभी छोटे बड़े व्यापारियों से ऐसे लोगों की सूचना थाने में देने का आग्रह किया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नकली नोट को लेकर सूचना मिली है और लोगों को इस संबंध में आगाह किया जा रहा है। उन्होंने सभी दुकानदारों व अन्य लोगों से ऐसे व्यक्ति का पता चलने पर थाने में सूचित करने का आग्रह किया है।

माना जा रहा है कि क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है, जो 2,000 के नकली नोट गांव के छोटे-छोटे दुकानदारों के पास सामान लेने के लिए दे रहा है। इस प्रकार की घटना उपमंडल के दोनों बड़े बाजारों में अब तक सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सुलह विधानसभा क्षेत्र के नालटी पुल के समीप भी दुकानदारों से इस प्रकार की ठगी करने का मामला सामने आ चुका है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *