Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : टैक्सी चालक ने लगाई छत से छलांग, मौत

1 min read

शिमला, Feb 12 –  बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत संकटमोटचन में टैक्सी चालक रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचने मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रमन ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी से बात की और फिर मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान था । घटना के समय वह घर पर अकेला था। पत्नी मायके गई थी और माता पिता किसी काम से जालंधर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *