Himachal Tonite

Go Beyond News

सरकाघाट के मोहित राणा ने राष्ट्रीय म्यूजिकल फॉर्म प्रतिस्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के कुठेहड़ के मोहित राणा ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ (वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन) की ओर से ऑनलाइन करवाई गई राष्ट्रीय म्यूजिकल फॉर्म प्रतिस्पर्धा में सीनियर वर्ग के हार्ड स्टाइल काता में सिल्वर पदक हासिल किया। करीब डेढ़ माह तक चली इस प्रतियोगिता में देश के पांच सौ अस्सी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों को हर एक राउंड पास करने के बाद एक कोड भेजकर उसे वीडियो में प्रदर्शित करना होता था, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह वीडियो आज का ही है। उसी कोड से अगले राउंड में प्रवेश मिलता था। इसके साथ साथ आठ दिन का वर्चुअल तातामी रेफरी सेमिनार लगाकर राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी बन गए हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *