Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रो. राम कुमार ने किया 15 लाख से बनने वाले ट्यूबवेल का भूमि पूजन

ऊना, 17 नवंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत हरोली में 15 लाख से बनने वाले पीने के पानी के ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैल के निर्माण से क्षेत्र के 200 से अधिक परिवारों को लाभ मिल मिलेगा तथा उन्हें पीने के पानी की सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमा कुमारी, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी सतीश ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन रजनी, प्रिंसिपल रविंद्र, जगमोहन, रूप लाल, मास्टर कुमेहर, ओम प्रकाश, बलजीत सिंह, राहुल शर्मा, शिव कुमार, राजिंदर, चरण दास, किरण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *