Himachal Tonite

Go Beyond News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

1 min read

देहरा

उपमण्डल देहरा के समीपवर्ती पड़ते ब्यास नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साथ लगते वार्ड तीन के एक व्यक्ति की मौत होने की।जानकारी प्रकाश में आई है । स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सायें लगभग 7:30बजे जोगिंदर सिंह(36) सुपुत्र करतार सिंह वार्ड नम्बर 3 अमरपुरी देहरा त्यों ही घर से निकलकर मेंन सड़क पर पहुंचा तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे बहुत ही जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया।जहां पर चिकिस्तकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *