Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल के दो युवक अफगानिस्तान में फंसे

1 min read

मंडी : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से अन्य देशों के लोग जो वहां रह रहे थे उन्हें बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई है। कई देशों के लोगों के साथ भारत के भी कुछ लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश के दो युवा भी अफगानिस्तान में है और उनके परिजनों ने उन्हें सुरक्षित वहां से लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार जो युवा वहां पर फंसे हैं उनमें एक 36 वर्षीय नवीन ठाकुर पुत्र मान सिंह निवासी वार्ड नम्बर दो सरकाघाट जबकि दुसरा राहुल बुराड़ी पुत्र बलवंत बुराड़ी निवासी रोपा कालोनी सरकाघाट हैं। यह दोनों युवा अफगानिस्तान में रोजगार करने गए हुए थे, लेकिन अब वहां पर गृह युद्ध शुरू होने के कारण फंस कर रह गए हैं। दोनों की भारत में अपने परिजनों से बात हो रही है और दोनों ने उन्हें वापिस अपने देश पहुंचाने की गुहार लगाई है। वहीं इन दोनों के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सारी स्थिति से अवगत करवाते हुए अपने बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस मामले को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ उठाकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *