Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी में पुलिस से भिड़े पर्यटक

1 min read

मंडी : हिमाचल में पर्यटकों की गुंडागर्दी लगातार जारी है और इसी कड़ी में इस बार महाराष्ट्र के पर्यटक के पर्यटक् मंडी पुलिस से भिड़ते हुए नजर आए हैं। मंडी शहर के चैहाट्टा बाजार में पुलिस और पर्यटक आमने सामने हो गए। चौहटा बाजार में ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग-वे से आने और सिग्नल तोड़ने के लिए एमएच नंबर की पर्यटकों की गाड़ी को रोका, तो पर्यटक पुलिस से ही उलझ पड़े और उनके साथ बहसबाजी करने लगे। इस बीच स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा हो गए तो पर्यटक उनके साथ भी बहस पर उतारू हो गए। जिससे शहर के बीचों बीच काफी समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एक महाराष्ट्र के पर्यटकों की निजी गाड़ी शहर में रॉन्ग वे में आ गई और पुलिस कांस्टेबल के रोकने के बावजूद भी नहीं रुकी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस द्वारा गाड़ी को चैहाट्टा बाजार में रोका और चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को बोला गया तो गाड़ी चालक कागजात दिखाने में असमर्थ रहा और पुलिस वालों से उलझ पड़ा। शलिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और इसके वाहन चालक पर यातायात नियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *