Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचली शिक्षक का नाम गीत के क्षेत्र में “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज

हिमाचल के शिक्षक ने विश्व स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षक की इस उपाधि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। अधिवक्ता बनने के लिए राजनीतिक शास्त्र में दाखिला लेने वाले राजकुमार ने संगीत के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कभी जिन्होंने एक अधिवक्ता बनने का सपना देखा था, आज उनका नाम संगीत के क्षेत्र में “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है। यह न केवल हमीरपुर जिला के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है।

दरअसल हमीरपुर के छोटे से गांव लंबलू (दबरेड़ा) के रहने वाले संगीत शिक्षक राजकुमार ने सितार वादन में विश्व कीर्तिमान बनाया है। दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर 19 द्वारका में बतौर संगीत शिक्षक सेवाएं दे रहे राजकुमार ने 32 घंटे 34 मिनट सितार बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पूर्व केरल के राधाकृष्णन मनोहरन ने अक्तूबर 2017 में 29 घंटे 8 मिनट तक सितार बजाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूल पहुंचे थे। राजकुमार ने 23 अगस्त को सुबह 8 बजे स्कूल के सभागार में सितार बजाना शुरू किया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *