Himachal Tonite

Go Beyond News

HRTC चालक के साथ की मारपीट कर फाड़ी वर्दी

एचआरटीसी की बस लेट पहुंचने पर लोगों ने चालक की धुनाई कर दी। मामला नादौन थाना में दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार एचआरटीसी के चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ कुछ लोगों ने ऑन ड्यूटी मारपीट की है।

मामले के अनुसार बस चालक बरोटीवाला से हमीरपुर रूट पर चल रहा था रास्ते में बस का टायर पंचर हो गया और बस को धनेटा पहुंचने में 45 मिनट की देरी हो गई, लेकिन जैसे ही बस धनेटा बस स्टॉप पर पहुंची तो कुछ लोगों ने बस चालक की धुनाई कर दी वही, एक निजी बस चालक व परिचालक ने भी निगम के चालक के साथ झगड़ा किया वह गाली गलौज कर वर्दी तक फाड़ दी। इस संदर्भ में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता। 341, 353, 332, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *