Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल:टिंकू नाला के पास हिमस्खलन गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद

Suggestive Image

शिमला 27 जनवरी – हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 अवरुद्ध हो गया है। पिछले दिनों पूह उपमंडल में टिंकू नाला के पास एनएच-05 पर अचानक हिमस्खलन होने से कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनरी व जवान टिंकू नाला की ओर रवाना हुए।
सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार ने कहा कि टिंकू नाला में अचानक हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत मशीनरी भेजी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पहले वन वे ट्रैफिक बहाल किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *