Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल की पांगी घाटी में टूटा ग्लेशियर, नुकसान नहीं

Suggestive Image

शिमला 27 जनवरी – हिमाचल प्रदेश में दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चंबा जिला के पांगी में ग्लेशियर टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिंधल पंचायत के साथ लगते अझल नाले में भी ग्लेशियर टूटा है।


गनीमत ये रही कि ग्लेशियर टूटने से कोई जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से कई गांव के साथ संपर्क टूट गया है। वहीं आस-पास के इलाकों सहित अन्य पंचायतों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *