Himachal Tonite

Go Beyond News

शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण कर युवक फरार

1 min read

बद्दी में रह रही एक प्रवासी युवती ने एक युवक पर 3 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई और आरोपी ने उसे 4 बार गर्भपात की दवाई खिलाई। जब वह 5वीं बार गर्भवती हुई तो उसने दवाई खाने से मना कर दिया। उसके बाद जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कहा कि वह अपने घर से पैसे लेकर आए, फिर वे दोनों शादी कर लेंगे। युवती जब घर से पैसे लेने गई तो पीछे से युवक कमरा छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत महिला पुलिस थाना बद्दी को दी।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि वह बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां किराए के कमरे में रहती है। 3 साल से सुखपाल मोर्या उसे शादी का झांसा देता रहा। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना में युवती की शिकायत के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फरार युवक की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *