Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी चोरी के जुर्म में गिरफ्तार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा विंग से जुड़ा हुआ एक पदाधिकारी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोप में हमीरपुर निवासी मुकुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी से ताल्लुक रखने वाले आरोपी ने डिडवीं टिक्कर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान से सामान चुराया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।

वहीं, आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल खंगालने पर यह देखने को मिला है कि वह हमीरपुर जिले के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का करीबी मालूम पड़ता है। आरोपी मुकुल ठाकुर ने अपने प्रोफाइल पर केंद्रीय मंत्री के साथ में कई सारी तस्वीरें साझा कर रखी हैं।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *