Himachal Tonite

Go Beyond News

21अप्रैल को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (H.P.) की राज्य इकाई की पहली बैठक

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (H.P.) की राज्य इकाई की पहली बैठक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में 21 अप्रैल को होगी | इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह जी, KKC राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस के सभी विधायकों निमंत्रण दिया गया है | संगठन के प्रदेश महासचिव रवि रतन शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 अप्रैल को ठीक 11:00 बजे से शुरू होगा | इस बैठक में KKC के जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और इस बैठक में पूरे प्रदेश से लगभग 500 से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं | इस बैठक में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं के ऊपर चर्चा होगी और संगठन की अगली रणनीति तय की जाएगी |

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *