Himachal Tonite

Go Beyond News

द्रौपदी मुर्मु 20 अप्रैल को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में

19 अप्रैल 2023

शिमला- भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने शिमला प्रवास के दौरान 20 अप्रैल 2023 को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में पधार रही हैं। संस्थान में वे ऐतिहासिक चित्र संग्रहालय, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालय तथा मुख्य भवन के प्रांगण में अभ्यागमन करेंगी। महामहिम राष्ट्रपति का संस्थान में आगमन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जिस भवन में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला चलायमान है, देश की स्वाधीनता के उपरांत यह भारत के राष्ट्रपति की भू-सम्पत्ति थी। देश के महान दार्शनिक दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने यहाँ मानविकी एवं सामाजशास्त्रों के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध संस्थान की स्थापना की थी। इसके अतिरिक्त स्वाधीनता संग्राम के दौरान यह भवन अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी भी रहा है।

संस्थान की अध्यक्षा प्रोफेसर शशिप्रभा कुमार, इग्नु नई दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रोफे़सर नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रोफे़सर शैलेन्द्र राज मेहता एवं सचिव श्री सुब्रत प्रधान राष्ट्रपति महोदया का स्वागत-अभिवादन करेंगे और उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली तथा यहां के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाएंगे। इसके अतिरिक्त संस्थान के अध्येता एवं सह-अध्येता भी महामहिम राष्ट्रपति से विनीत भेंट करेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *