Himachal Tonite

Go Beyond News

हाल ही के उप चुनाव परिणामों के बाद भाजपा सदमें में

शिमला 3 दिसम्बर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी जिलाध्यक्षों से ब्लॉक स्तर से चल रहे सदस्यता अभियान पर अपनी नज़र रखते हुए इसे पूरी सक्रियता से पूरा करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि पहले चरण में ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्यता फॉर्म दिए गए है।इसके बाद जिलाध्यक्षों को और फिर पार्टी पदाधिकारियों को यह सदस्यता फॉर्म दिए जाएंगे।यह अभियान मार्च के अंत तक पूरा कर किया जाना चाहिए।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी जिलाध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने हाल ही में प्रदेश में हुए मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में हुए उप चुनावों में हुई पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी।उन्होंने कहा कि इस जीत से सगंठन की एकता प्रमाणित हुई है।
राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नही होना चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता सभी के लिए खुली है।उन्होंने कहा कि पार्टी के जितने अधिक सदस्य बनेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी।

राठौर ने जिलाध्यक्षों से पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हाल ही के उप चुनाव परिणामों के बाद भाजपा सदमें में है।उन्होंने कहा कि भाजपाआगामी चुनाव परिणामों को लेकर डरी हुई है और उन्हें लगता है कि कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से उन्हें चुनावों में नुकसान होगा।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल्दबाजी में आज मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहें है उसके लिये बजट में कोई प्रावधान नही है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार उत्साह कम नही होने देना है और सभी को अभी से चुनाव मैदान में डट जाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिलाध्यक्षों से सगंठन की चुनावी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानुसार संगठन चुनावों का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 12 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली महंगाई के विरुद्ध रैली के लिये प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिक से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में महंगाई व बेरोजगारी के विरुद्ध कांग्रेस की शानदार जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश मे गया है,इसलिए प्रदेश की इस रैली में भागीदारी अधिक होनी चाहिए।

बैठक में कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर,केवल सिंह पठानिया,जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, उमेश नेगी,राजेंद्र ज़ार,कवंर अजय बहादुर, नीरज नय्यर, जितेंद्र चौधरी,अंजना धीमान व शिवकुमार कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक के अतिरिक्त अन्य जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *