Himachal Tonite

Go Beyond News

सेना किसी पार्टी की नही देश की होती – धनीराम शांडिल

1 min read

मंडी, अक्टूबर.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सेना किसी पार्टी की नही होती सेना देश की होती है जो देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देती है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ द्रंग चुनाव क्षेत्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए शांडिल ने कहा कि देश में 1962,1971 के युद्ध हुए, जिसमें भारतीय सेनाओं ने जीत हासिल की।कांग्रेस ने इस जीत का कभी भी न तो कोई श्रेय ही लिया और न ही इस जीत का कोई प्रोपकंडा ही किया।सेना अनुशासन में रहते हुए अपना कार्य करती है।

शांडिल ने कहा कि देश आज महंगाई व बेरोजगारी की घोर समस्या से गुजर रहा है।भाजपा सरकार इस बारे कुछ नही कर रही।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह लोगों के दुख दर्द को को जानते और समझते थे और उन्हें दूर करते थे।वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों पर राज करते थे।

शांडिल ने लोगों का आह्वान किया कि वीरभद्र सिंह की कमी को प्रतिभा सिंह अब पूरा करेगी।उन्होंने उन्हें वोट देने का आह्वान करते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *