Himachal Tonite

Go Beyond News

ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त में 31 वर्षीय चालक की मौत

पांवटा साहिब, 13 मई : पांवटा साहिब के मानपुर देवडा के समीप एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार, निवासी मैहर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मानपुर देवडा के समीप अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवड़ा की ओर जा रहा था।  मृतक की 2 वर्षीय बेटी है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। मौके पर टीम को भेजा गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *