Himachal Tonite

Go Beyond News

शादी समारोह में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऊना, 13 मई : अंब थाना के तहत दिलवां में 40 वर्षीय राज कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी दियाड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गत दिवस दियाड़ा निवासी राजकुमार दिलवां में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। जहां पर वह घर की छत पर सो गया। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो राज कुमार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

डीएसपी वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *