Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला शहर का पानी हुआ महंगा, कांग्रेस सरकार का शहर को महंगाई का तोफा : बिहारी

6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी जिसमें प्रत्येक बूथ पालक अपने पालकीय बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष के माध्यम से करवाएग,  हर घर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झंडा लहराके पूरे प्रदेश को भगवामय कर देंगे और इसी दौरान लाभार्थियों से संपर्क भी चलाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए कहा जो सरकार राहत देने की बात कर रही थी उन्होंने शिमला शहर का पानी महंगा कर दिया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कूड़ा शुल्क और प्रॉपटी टैक्स की दरें बढ़ने के बाद शहरवासियों को एक और झटका लगा है। शिमला शहर में पीने का पानी भी महंगा हो गया है। कांग्रेस की सरकार केवल मात्र जनता को परेशान करने वाली सरकार है।
सरकार ने शहर में पानी की दरें 10 फीसदी बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुफ्त पानी देने के बजाय पानी की दर बड़ाने की आवश्यकता क्या पड़ गई यह समझ से बाहर है। उपभोक्ताओं को गुरुवार से पानी के बिल मिलना शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा की शहर में पानी के बिलों को लेकर मंगलवार को शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात की थी। विधायक ने पानी की दरें न बढ़ाने की मांग की थी। यह तो एक बार फिर साफ हो गया कि वर्तमान मुख्यमंत्री अपने विधायकों की सुनते ही नहीं है अब तो शिमला शहरी के विधायक की भी नहीं सुन रहे हैं।

इस निर्णय से शिमला शहर को 35 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर राजधानी में पानी महंगा होने से शहर के 35 हजार पेयजल उपभोक्ताओं पर मार पड़ेगी। शहर में कुल 25 हजार घरेलू और करीब 10 हजार व्यावसायिक और निर्माण उपभोक्ता हैं। इन्हें अब पानी का ज्यादा बिल चुकाना होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *