Himachal Tonite

Go Beyond News

नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों के समाधान का आश्वासन

शाहपुर, 9 सितम्बर।
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को नव निर्मित चंबी पुल का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा तथा रैत व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

केवल सिंह पठानिया अधिकारियों के साथ रैत से होते हुए चंबी पुल के दूसरे छोर तक पैदल गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने-अपने संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जमीन से संबंधित मुद्दे के कारण पहले इन संपर्क मार्गों का कार्य नहीं हो पाया था, लेकिन अब जमीन मालिकों की सहमति मिल गई है और शीघ्र ही समस्या का समाधान कर संपर्क मार्गों को बेहतर बनाया जाएगा।

इससे पूर्व उन्होंने रैत बाजार का भी निरीक्षण किया तथा व्यापार मंडल के सहयोग से सड़क के दोनों ओर पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *