Himachal Tonite

Go Beyond News

ढली में दो किलो चरस समेत दिल्ली व हरियाणा के दो व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला, 22 अप्रैल : शिमला पुलिस ने उपनगर ढली में कार सवार दो व्यक्तियों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के महरौली निवासी ओम प्रकाश (42) और हरियाणा के झजर निवासी मनोज कुमार (42) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ढली थाना पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात जनजातीय भवन के समीप नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका, जिसमें से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की गई। कार सवार दोनों व्यक्तियों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ढली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई है और आरोपी उसे लेकर कहां जा रहे थे।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *