Himachal Tonite

Go Beyond News

आवारा कुत्तों ने बच्चे व 2 महिलाओं को किया घायल

Suggestive image

हमीरपुर, 22 अप्रैल : नादौन में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने से दहशत का माहौल है। पिछले 2 दिनों से एक बच्चे तथा 2 महिलाओं को आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

स्थानीय दुकानदार विरेंद्र, विक्की, प्यार चंद, रिशु, अजय, सुभाष, सुमन कुमार, कपिल कुमार आदि लोगों ने बताया कि यह आवारा कुत्ते कई बार छोटे बच्चों पर झपट चुके है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा कई बार लोगों को आवारा कुत्तों से भी बचाया गया है।

शुक्रवार को भी एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने काटा है। वहीं शनिवार को भी दो महिलाओं पर इन आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया गया, जिसमें एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दूसरी महिला को कुत्तों ने काट लिया। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्ता पर जल्द से जल्द शिकंजा कसा जाए, ताकि आम लोगों को आवारा कुत्तों से कोई खतरा ना रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *