Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस ने पहली बार अपने नेताओं को पार्टी टिकट के लिये आवेदन निःशुल्क रखें

1 min read
शिमला,30 अगस्त.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं से विधानसभा चुनावों के लिये मैदान में डटने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार अपने नेताओं को पार्टी टिकट के लिये आवेदन निःशुल्क रखें है जिससे आम  कार्यकर्ता भी आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी के  प्रत्याशी का अंतिम फैंसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति ही करेगी।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा अपनी जनसभाओं में पार्टी प्रत्यशियों को घोषित करने पर एतराज जताते हुए कहा है कि यह अधिकार केवल केंद्रीय आला कमान का है,इसलिए इसके अधिकारों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या हनन नही किया जाना चाहिए।
 कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह एकजुटता के साथ तैयार है। उन्होंने कहा की अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस आला कमान के के साथ प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला से विधानसभा चुनावों बारे विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के इन चुनावों पर अपनी पूरी नजर रखे हुए है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है और जल्द ही सभी नेता अपनी इन जिम्मेदारियों को संभाल लेंगे।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार पर आरोप लगया है कि वह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोक लुभावन घोषणाएं कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डांवाडोल हो गई है। भारी बारिश के चलते करोड़ो का नुकसान हो चुका है। किसानों व बागवानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। सरकार ने इस नुकसान का धरातल पर कोई भी  जायज तक नही लिया है । सेब बागवानों की कोई भी मदद सरकार नही कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के चुनावों को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास पर कड़ी नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके ऊपर इसकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,जिसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी।कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर लागू की जाएगी। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी,जबकि किसानों, बागवनो सहित सभी कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिये दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएंगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *