Himachal Tonite

Go Beyond News

शराब के नशे में तलाब में डूबा व्यक्ति

पांवटा साहिब :  सिरमौर जिला के अंतर्गत आते थाना पच्छाद के तहत सराहां में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में एक व्यक्ति सराहां के मेन बाजार में स्थित ऐतिहासिक तालाब में उतर गया जिसकी सूचना कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सतपाल निवासी चढ़ेच के रूप में हुई है। एसपी ओमापति जमवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *