Himachal Tonite

Go Beyond News

हरबंस सिंह ब्रास्कान CM जयराम ठाकुर के विशेष सचिव

प्रदेश सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रास्कान को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इस सम्बंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव अनिल खाची की तरफ से अधिसूचना जारी हुई है। हरबंस सिंह ब्रास्कान का हाल ही में आईएएस में इंडक्शन हुआ है।

हरबंस सिंह ब्रास्कान की मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों में गिनती होती है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद पर उनकी बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *