Himachal Tonite

Go Beyond News

हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवा खेल महोत्सव का आयोजन

1 min read
कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक एवं हिम आँचल एडुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष नवीन शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्य्म से जानकारी देते हुए कहा कि हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा खेल उत्सव में दो खेलों बॉलीबॉल एवं कब्बडी को शामिल किया गया है।
 शर्मा ने कहा कि युवा खेल उत्सव आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा। जिसके लिए हमीरपर विधानसभा को 9 ज़ोन में बांटा गया है। प्रत्येक ज़ोन में संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। पंचायत स्तर पर अपनी जोन में जीत कर आई टीमो का फाइनल  मुकाबला करवाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि युवा खेल उत्सव की फाइनल मे विजेता टीम को 51000 रुपये व उपविजेता टीम को 31000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत  स्तर पर विजेता  टीम को 5100 व उपविजेता टीम को 3100 रुपये प्रदान किये जायेंगे। खेल उत्सव के लिए पंजीकरण 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा। नवीन शर्मा ने कहा कि सोसाइटी के माद्यम से पूर्व में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हिम् आँचल एजुकेशन अब्द वेलफेयर सोसाइटी के माद्यम से फरबरी से लेकर जून तक मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमे जिला भर की 1000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा युवा चौपाल व समाज में विभिन्न गतिविधियां संस्था के माध्यम से की जाती रही है। नवीन शर्मा ने कहा कि खेल उत्सव का उद्देश्य युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाना है ताकि युवा मैदानों में निकल कर आये एवं पंचायत स्तर पर प्रतिभाओं को निखारा जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *