Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगेः सुक्खू

शिमला 06 मार्च – हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित करने की घोषणा की है।
श्री सुक्खू ने कहा कि इन स्कूलों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेश भर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इन स्कूलों को निर्मित करने की योजना बनाई है। ये स्कूल 100 कनाल से अधिक परिसर में निर्मित किए जाएंगे और इन स्कूलों में विद्यार्थियो को अत्याधुनिक सुविधाएं और गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी।हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में रविवार सायं को राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *