Himachal Tonite

Go Beyond News

पंजाब: बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, ISI के निशाने पर चंडीगढ़ और मोहाली

1 min read

देश की खुफिया एजेंसी ने पंजाब में बड़े आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबकि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमले की साजिश रची है। आतंकी किसी बस स्टैंड को अपना निशाना बना सकते हैं। आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस, जीआरपी, स्टेट इंटेलिजेंस एजेंसी को आपस में कॉर्डिनेशन बनाकर इनपुत पर काम करने को कहा है। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी भी 24 अगस्त को मोहाली में टाटा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।इसे देखते हुए सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली से 4 आतंकी पकड़े थे। इनमें दीपक मोगा, सन्नी ईसापुर, संदीप सिंह और विपिन जाखड़ शामिल थे। यह चारों कनाडा बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया बैठे गुरजंट जंटा के संपर्क में थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया था कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और मोगा के साथ मोहाली भी है । पुलिस को उनसे पूछताछ में टारगेट किलिंग की जानकारी मिली थी। पंजाब पुलिस ने इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के समर्थन वाला टेरर मॉड्यूल करार दिया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *