Himachal Tonite

Go Beyond News

आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

1 min read

नई दिल्ली:-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वे अपने स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि आनंद शर्मा पार्टी की मुख्य पबैठकों में नहीं बुलाए जाने से खफ़ा है और कांग्रेस में खुद को उपेक्षित और अलग-थलग महसूस कर रहे थे। आनंद शर्मा का इस्तीफा हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही कांग्रेस पार्टी के लिए एक ओर बड़ा झटका लगा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *