वरिष्ठ आईएएस अनिल खाची ने पद से हटते ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली
शिमला, अगस्त 5 – पद से हटते ही वरिष्ठ आईएएस अनिल खाची ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। आज सुबह व विधानसभा भी नही आये। वे अपने सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठे रहे और जैसे ही उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटा कर राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का जिम्मा दिया गया, उन्होंने तत्कालअपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया।

सरकार ने स्वीकार किया इस्तीफा
सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया हैं। अनिल खाची ने जून 2023 में सेवानिवृत्त होना था। लेकिन सरकार ने इस बीच उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त बनाने का निर्णय लिया। संवैधानिक पद संभालने से पहले अनिल खाची ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। अभी आइएएस आफिसर के तौर पर उनकी करीब दो वर्ष और सेवाएं थीं।

