Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के कार्य किये – आशा कुमारी

कुल्लू 24 अक्टूबर – पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक आशा कुमारी ने कहा है कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के कार्य किये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब गैस सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था तब भाजपा के नेता बड़े बड़े ढ़ोल पीट पीटकर इसके खिलाफ मगरमच्छी आंसू बहा कर लोगों को गुमराह किया करता थे।उन्होंने कहा कि आज यही गैस सिलेंडर 1100 रुपये के पार हो गया है और भाजपा के नेता इसे महंगा नही मानती।

उन्होंने कहा कि अब जब आप लोग इस उप चुनाव में वोट डालने जाए तो गैस सिलेंडर को देखकर ही जाए।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत भाजपा की महंगाई और बेरोजगारी पर एक चोट होगी।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत महिला शक्ति की जीत होगी और वह साबित करेगी कि प्रतिभा सिंह कितनी मजबूत है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *