Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा ने सत्ता में आने के लिये लोगों को झूठ बोल कर लोगों को किया गुमराह – प्रतिभा सिंह

कुल्लू,24 अक्टूबर– मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिये लोगों को झूठ बोल कर लोगों को गुमराह किया।उन्होंने कहा कि आज  भी भाजपा प्रदेश में लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है।उन्होंने कहा कि धर्म,जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर भाजपा इस उप चुनाव में वोट मांग रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी दो ऐसी जटिल समस्याओं ने आज देश प्रदेश को घेर रखा है जिससे लोग बेहद परेशानी में है।उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ नोकरियां देने का वायदा किया था वह भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वायदा किया उसे उसने हर हाल में पूरा किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जो विकास किया किए उनके काम पर कांग्रेस वोट मांग रही है,जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र के नाम पर वोट मांग रहें है।
प्रतिभा सिंह ने लोगों से लोगों आग्रह किया कि वह उन्हें वोट देकर सफल बनायें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *