Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर परिषद की मदद से करेंगे हमीरपुर शहर का चहुमुखी विकास : नरेंद्र ठाकुर

1 min read

नगर परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की

हमीरपुर 05 फरवरी – विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और शहर में मूलभूत सुविधाएं के विस्तार के लिए नवनिर्वाचित नगर परिषद की भरपूर मदद की जाएगी।

शुक्रवार को यहां टाउन हॉल में आयोजित नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हाल ही के वर्षों में हमीरपुर शहर का व्यापक विस्तार हुआ है। विधायक ने कहा कि हमीरपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुनियोजित शहर बनाना तथा यहां के नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए वह नगर परिषद की हरसंभव मदद करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों को बधाई देते हुए नरेंद्र ठाकुर ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद की पूरी टीम शहर के विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करेगी।

इससे पहले एसडीएम एवं नगर परिषद के निर्वाचन अधिकारी डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार और उपाध्यक्ष संदीप कुमार को शपथ दिलाई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *