Himachal Tonite

Go Beyond News

डॉ उदित राज के नेतृत्व, मार्गदर्शन से लड़ेंगे हिमाचली मज़दूर वर्ग की लड़ाई :- राजीव राणा

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने टीम सहित पहुंचे राजीव राणा डॉ उदित राज के नेतृत्व, मार्गदर्शन से लड़ेंगे हिमाचली मज़दूर वर्ग की लड़ाई यह बात अखिल भारतीय असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही राजीव राणा ने सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी के, सी वेनुगोपाल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कुछ समय से निष्क्रिय हो रहा था, लेकिन सही समय पर डॉ उदित राज को जिम्मेदारी देना हिमाचल में ही नहीं बल्कि समस्त देश में नई ऊर्जा का संचार करेगी, राणा ने कहा कि इससे पूर्व भी डॉ उदित राज ने सांसद रह कर पिछड़ा वर्ग, दलित समाज, और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिये संघर्ष किया, राजीव राणा ने कहा हिमाचल में सबसे बड़े मुद्दे मनरेगा बर्कर्स, उद्योगिक क्षेत्र में कार्य कर रहे मज़दूर, आउटसोर्स कर्मचारी, पिसमेल वर्कर्स,छोटे किसान भाइयों की समस्याओ को राष्ट्रीय स्तर पर डॉ उदित राज के माध्यम से उठाया जायेगा।

अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज की ताजपोशी पर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जाकर बधाई दी, और कहा कि जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस के समन्वय से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम हिमाचल में सुनिश्चित किया जायेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *