Himachal Tonite

Go Beyond News

वीरेंद्र कंवर ने किया कुटलैहड़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

ऊना (21 अप्रैल)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां विश्राम गृह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा भी उपस्थित रहे।

वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों को कुटलैहड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारे जाने के निर्देश दिए। कुटलैहड़ में पर्यटकों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसका दोहन किए जाने की आवश्यकता है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *